BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

यातायात माह में वाहनों की कि ग ई चेकिंग और दिए गये उचित निर्देश : 2023 वाहनों का चालान कर 85 वाहनों को सीज कर किया गया 22000 का जुर्माना

Ajay Mishra

Fri, Nov 21, 2025

"हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ!

"सीट बेल्ट बांधो, सुरक्षित पहुंचो!"

बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में कुल 65 टीमों द्वारा डग्गामार वाहनों, अवैध बस अड्डों/रिक्शा स्टैंडों, ओवरलोड वाहनों, काली फिल्म व अबैध हूटर लगे वाहनों, वाहनों के नंबर प्लेटों पर भड़काऊं व जातिगत सूचक शब्दों का प्रयोग एवं बिना बैध अभिलेखों के वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 2032 वाहनों चालान कर 85 वाहनों को सीज करते हुए 22000 रू0 का जुर्माना कराया गया। एवं सभी को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने व यातायात नियमों का पालन करनें हेतु निर्देशित/अपील की गई।

इसी क्रम में जनपद बलिया में वाहनों को चेक किया गया जिनमें-

16 डग्गामार बसों तथा 165 डग्गामार अवैध टेम्पो का चालान किया गया तथा 04 बसों तथा 31 अवैध टेम्पो को सीज किया गया।

07 ओवरलोड बसों तथा 139 ओवरलोड अन्य वाहनों का चालान कर 04 अन्य ओवरलोड वाहनों को सीज किया गया।

काली फिल्म लगे कुल 51 वाहनों के चालान कर 46 वाहनों की फिल्म उतारे गए।

अवैध हूटर लगे हुए 04 गड़ियों के चालान कर 03 के हूटर हटवाए गए।

चार पहिया वाहनों के नंबर प्लेटों पर भड़काऊं व जातिगत सूचक शब्दों का प्रयोग होने वाले 30 का चालान कर कुल 6000 रू0 जुर्माना लगाया गया।

दो पहिया वाहनों के नंबर प्लेटों पर भड़काऊं व जातिगत सूचक शब्दों का प्रयोग होने वाले 93 का चालान कर कुल 9000 रू0 जुर्माना लगाया गया तथा 01 को सीज किया गया ।

बिना बैध अभिलेखों के कुल 442 चार पहिया वाहनो का चालान कर 7000 रू0 जुर्माना लगाकर 24 वाहनों को सीज किया गया ।

बिना बैध अभिलेखों के कुल 1015 दो पहिया वाहनो का चालान कर 21 वाहनों को सीज किया गया ।

“सड़क पर सावधानी, घर में खुशहाली!”

सुरक्षित ड्राइविंग करें। हेलमेट पहनें। सीट बेल्ट बांधें। नियम तोड़ने वालों को रोकें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें