: सुनसान रास्तों पर आम जनमानस को रोककर बल प्रयोग करके भयभीतकर लूट-छिनैती को अंजाम देने वाले मनबढ़ प्रवृत्ति व अपराधी गिरोह के 4 नफर अभियुक्तों को डोकटी पुलिस ने गिरफ्तार किया
Admin
Tue, Sep 17, 2024
बलिया।पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया विक्रान्त वीर के निर्देश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण एंव क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 उस्मान के नेतृत्व में थाना दोकटी पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सफलता ।उक्त आशय का एक प्रेसमीट भी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुलाया गया था।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27.08.2024 को वादी द्वारा थाना पर लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी कि मेरी बैरिया में दवा की होलसेल की दुकान है । प्रतिदिन की भाँति मैं दिनांक 25.08.2024 को अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था कि सोनबरसा दलन छपरा मार्ग नागा बाबा कुटी व भगवानपुर के बीच में दो मोटर साइकिल सवार होकर आए और मुझसे बिना किसी भी बात के लड़ाई झगड़ा करने लगे और मेरा मोबाइल छीन कर भाग गए, के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष दोकटी द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 168/24 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।थाना दोकटी पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु थानाध्यक्ष दोकटी वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश का प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में दिनांक 16.09.2024 को थानाध्यक्ष दोकटी वंशबहादुर सिंह, उ0नि0 पवन निगम, उ0नि0 कमलेश पाठक व हमराह पुलिस बल के साथ स्वयं घटना के अनावरण हेतु तलाश अभियुक्त व रोकथाम जूर्म जरायम हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि गठित टीम के अथक परिश्रम व सघन चेकिंग अभियान से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त 1. अनिल कुमार यादव पुत्र सुरेन्दर यादव निवासी मिसिर के मठिया थाना बैरिया ,जनपद बलिया 2. अंकुश कुमार यादव पुत्र धनजी यादव निवासी मिसिर के मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया 3. वैभव वर्मा पुत्र देव नाथ वर्मा निवासी मिर्जापुर(पूरब टोला) थाना बैरिया जनपद बलिया और 4. मोहित कुमार चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी बीबी का टोला थाना बैरिया जनपद बलिया को भगवानपुर के पास से समय 21.21 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया, जिनके कब्जे से 01 अदद मोबाइल (छिनैती किया हुआ), 02 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस सहित 01 अदद पिस्टल नूमा लाइटर (नकली पिस्टल) । गिरफ्तार अभियुक्तगणों को थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
*पूछताछ विवरण -* पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों के द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग आये दिन बैरिया- सोनबरसा- दोकटी सुनसान मार्ग पर आम जनमानस को रोककर घेर घार कर लूट/छिनैती करते हैं, तथा अपने पास रखे लाईटर नुमा नकली पिस्टल व अवैध तमंचा दिखा कर डरा धमका कर बल प्रयोग कर घटना को अंजाम देते हैं । इसी क्रम में दिनांक 25/08/24 को हम चारों अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से बियर पीकर व खाना खाकर वापस दोनो मोटर साइकिल से आ रहे थे कि रास्ते में एक व्यक्ति जो दोकटी की तरफ जा रहा था उसकी मोटर साइकिल को रोक कर हम चारों ने मिलकर उसका मोबाइल छिन लिया जो REDME कम्पनी का था । हम लोग आये दिन यह कार्य करते रहते है, अगर कोई विरोध करता है तो अपने पास रखे तमंचे व पिस्टल नुमा लाईटर से उसे डराते धमकाते है तथा मारते पीटते हैं। *सम्बन्धित अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 168/24 धारा 304(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2),3(5) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट थाना दोकटी जनपद बलिया *अभियुक्तगण का नाम पता-* 1. अनिल कुमार यादव पुत्र सुरेन्दर यादव निवासी मिसिर के मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया 2. अंकुश कुमार यादव पुत्र धनजी यादव निवासी मिसिर के मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया 3. वैभव वर्मा पुत्र देव नाथ वर्मा निवासी मिर्जापुर (पूरब टोला) थाना बैरिया जनपद बलिया 4. मोहित कुमार चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी बिबि का टोला थाना बैरिया जनपद बलिया *बरामदगी का विवरण-* 1. 01 अदद मोटर साईकिल हीरो स्पैण्डर जिसका रजि0 नं0 UP60AY2254 2. 01 अदद मोटर साईकिल ग्लेमर जिसका रजि0 नं0 BR04T0564 3. 01 अदद छिनैती किया हुआ मोबाईल फोन REDME 4. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर 5. 01 अदद पिस्टल नूमा रंग सिल्वर कलर कलर चिज लाईटर 6. 04 अदद सफेद धातु के पहने कड़े *गिरफ्तारी की स्थान/ दिनांक /समय-* 1. भगवानपुर थाना क्षेत्र दोकटी जनपद बलिया दिनांक 16.09.2024 समय 21.21 बजे रात्रि थाना दोकटी जनपद बलिया । *गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. थानाध्यक्ष श्री वंशबहादुर सिंह थाना दोकटी जनपद बलिया 2. उ0नि0 कमलेश पाठक थाना दोकटी जनपद बलिया 3. उ0नि0 पवन निगम थाना दोकटी जनपद बलिया 4. हे.का. संजय कुमार थाना दोकटी जनपद बलिया 5. का0 नरसिंह पटेल थाना दोकटी जनपद बलिया 6. का0 रंजित कुमार थाना दोकटी जनपद बलिया 7. का0 महेन्द्र पटेल थाना दोकटी जनपद बलिया 8. का0 ज्योतिष यादव थाना दोकटी जनपद बलियाविज्ञापन
