अधिवर्षता आयु पूर्णकर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का किया गया सम्मान : अपर पुलिस अधिक्षक कृपा शंकर ने सेवानिवृत्त हुए राम नक्षत्र गौतम और नागेन्द्र सिंह का किया सम्मान
Ajay Mishra
Sun, Nov 30, 2025
बलिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर द्वारा आज दिनांक 30.11.2025 को 02 अधि0/कर्म0 गण के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूटकेस, घड़ी व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक- 30.11.2025 को जनपद बलिया से
01. उ0नि0ना0पु० रामनक्षत्र गौतम
02. ली0फायरमैन नागेंद्र सिंह
पुलिस लाइन बलिया ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर मो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी लाइन देशराज सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया राम बेलास सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।
विज्ञापन
