BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

: सीडीओ के निरीक्षण में आल इज वेल

Admin

Wed, Sep 27, 2023
बलिया।जनपद बलिया के शिक्षा खण्ड चिलकहर के प्राथमिक विद्यालय हरिहर के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा को विद्यालय की व्यवस्था चाक चौबन्द मिली तो उन्होंने विद्यालय के प्र अ डां अनिल सिंह की तारीफ़ की इससे पूरे विद्यालय परिवार का उत्साह बुलन्दी पर है। सी डी ओ ने निरीक्षण पंजिका में भी सभी बातों का उल्लेख किया।      सी डी ओ कक्षा तीन के बच्चों से मिलने कक्षाकक्ष मे गये तो बच्चों ने उनका अभिवादन किया फिर जब वे एक बच्ची से पुस्तक पढ़वाया तो वो छात्रा ने अच्छे से पढ़ लिया जिसपर सी डी ओ ने प्रसन्नता के साथ उसे पेन देकर पुरस्कृत किया।छात्र नामांकन बढाने के प्रयास को भी मुख्य विकास अधिकारी ने सराहा।विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका जिनमें जावेद अली,मनोज गौतम, संगीता रजक,वृजबाला शर्मा और डां अनिल सिंह ने उच्चाधिकारी से मिले उत्साह वर्धन से खुशी जाहिर करते हुए इससे हौसला और बुलन्द होना बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें