BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने इकलौते विधायक उमा शंकर सिंह से की मुलाकात, विधायक ने व्यक्त किया आभार

Admin

Fri, Mar 7, 2025
लखनऊ/रसड़ा। 7 मार्च (डी एन एन)। बहुजन समाजवादी समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल लेने हेतु बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती आज लखनऊ के विपुल खंड स्थित विधायक उमाशंकर सिंह के आवाज पर पहुंची। बसपा सुप्रीमो ने हालचाल जाना एवं परिवार के सदस्यों से बातचीत किया। ज्ञातव्य है कि बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं से गुजर रहे थे। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से आज हुई मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए विधायक उमाशंकर सिंह ने बताया कि, हमारी अभिभावक एवं बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती ने आज हमारे आवास पर आकर स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। बहन जी के आत्मीय प्यार एवं आशीर्वाद के लिए हृदयतल से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।” इसी क्रम में रसड़ा संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में बसपा के एकलौते व क्रांतिकारी धरती बलिया ज़िला के रसड़ा विधान सभा 358 क्षेत्र से विधायक उमाशंकर सिंह आज काफी भावुक दिखाई दिए। विधायक ने कहा कि जीवन में दवाई से अधिक लोगों के दुवाओं का असर होता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें