AHT बलिया थाना पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान : बाल विवाह,श्रम उन्मूलन,अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी और नशा मुक्ति के खिलाफ चलाया अभियान कराया मुक्त
Ajay Mishra
Sat, Nov 29, 2025
बलिया। आज 29 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल विवाह एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल विवाह,बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी नरेश कुमार मलिक थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में मय हमराह उ0नि0 भैयालाल यादव, व आ0 संतोष कुमार सरोज एवम् श्रम परिवर्तन अधिकारी श्री जितेंद्र कुमार सिंह के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आज राजू मिश्रा पुत्र स्व0 वीरेंद्र मिश्रा निवासी अकोंही थाना बांसडीह जनपद बलिया के ईंट भट्ठे से 18 मजदूरों को अवमुक्त कराया गया तथा उनके निवास स्थान जनपद संभल को रवाना किया गया । मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति,अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया ।
विज्ञापन
