: जिले के दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंगो व सहायक उपकरण नि:शुल्क प्राप्त करना हो आनलाइन करें आवेदन
Admin
Tue, Oct 1, 2024
बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजन कुमार ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना का संचालन किया जाता है। इस योजना
के तहत आवेदन/पंजीकरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल http://www.diyangianup: upsdc.gov.in/ विकसित किया गया जिसपर आवेदन किया जा सकता है।
जनपद के ऐसे पात्र दिव्यांगजन जिन्हें कृत्रिम अंगो/ सहायक उपकरणों की
आवश्यकता है, वे पोर्टल http://www. divyangianup.upsdc.gov.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइनआवेदन करते समय निम्नलिखित अभिलेखों/प्रपत्रों की आवश्यकता होगी।
*जिसमें दिव्यांगता दर्शाता रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो।
*पहचान प्रमाण-पत्र।
*(Voter आई०डी० / हाईस्कूल मार्कशीट/यू०डी०आई०डी० कार्ड/आधार कार्ड)
*आय प्रमाण-पत्र (शहरी क्षेत्र-56460/- वार्षिक एवं ग्रामीण क्षेत्र- 46080/- वार्षिक)
*दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यू०डी०आई०डी० कार्ड, उपकरण हेतु चिकित्साधिकारी से संस्तुति प्रमाण- पत्र होना अनिवार्य है। उक्त प्रपत्रों के साथ शीघ्रातिशिघ्र करें आवेदन।
विज्ञापन
