: सोहांव,गड़वार,मनियर,बेरुआरबारी और नवानगर ब्लाक के प्रा०शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न
Admin
Sun, Nov 5, 2023बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बलिया के क्षेत्रीय इकाईयों के चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को पांच शिक्षा क्षेत्रों का चुनाव सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ,जहां गड़वार, सोहांव और मनियर में अध्यक्ष और मंत्री दोनों ही पदों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ वहीं बेरुआरबारी ब्लाक में मंत्री का निर्वाचन निर्विरोध हुआ जबकि अध्यक्ष का निर्वाचन मतों से हुआ वहीं नवानगर में केवल एक पद अध्यक्ष का निर्वाचन मतदान से हुआ। गड़वार से अनिल पाण्डेय-अध्यक्ष और टुनटुन प्रसाद मंत्री,सोहांव से तुषार कान्त राय-अध्यक्ष,पारस नाथ चक्रवर्ती-मंत्री,मनियर से अजय सिंह-अध्यक्ष,सतीश चन्द वर्मा- मंत्री ,बेरुआरबारी से संजय दुबे मंत्री (निर्विरोध)तो जितेन्द्र प्रताप सिंह मतदान से अध्यक्ष चुने गये,वहीं नवानगर ब्लाक में केवल एक पद अध्यक्ष का निर्वाचन मतदान से हुआ जिसमें सुशील कुमार अध्यक्ष निर्वाचित हुए।जहां सोहांव के मंत्री के रुप में पारस नाथ चक्रवर्ती का पहली बार मंत्री बने वहीं सभी ने दूसरी बार ब्लाक का नेतृत्व सम्भाला तो वही बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और मंत्री संजय दुबे ने अपना हैट्रिक लगाया। बेरुआरबारी शिक्षा क्षेत्र से द्वितीय स्थान पर रहे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनायक शरण सिंह ने अपने सम्बोधन में कहाकि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में उनकी पूरी आस्था है और हमेशा रहेगी तथा उनको मत देने वाले सभी 54 भी प्राथमिक शिक्षक संघ के सभी कार्यक्रमों में पूरी निष्ठा व तनमयता से हिस्सा लेंगे और बेरुआरबारी शिक्षक संघ के साथ हमेशा रहेंगे। सभी शिक्षा क्षेत्रों के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय इकाईं द्वारा चुनाव अधिकारी और प्रेक्षक की नियुक्ति की ग ई थी जिन्होने कुशलता पूर्वक चुनाव का सम्पादन किया वहीं जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डा० राजेश पाण्डेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र सभी क्षेत्रों के चुनाव पर नजर रखे हुए थे और निर्वाचन की घोषणा के बाद उन क्षेत्रों में बधाई देने पहुंचे।प्राथमिक शिक्षक संघ प्रथम चरण का निर्वाचन सकुशल सम्पन्न होने पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने अपने शिक्षकों को बधाई दिया है वही विश्वास व्यक्त किया है कि दूसरे,तीसरे और चतुर्थ चरण का मतदान भी ऐसे ही सौहार्द पूर्ण माहौल में और निर्विरोध होगा।
विज्ञापन
