BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

: अघोषित बिजली कटौती से नागरिकगण बेहाल,सौपा पत्रक

Admin

Mon, Jul 31, 2023

बलिया। जापलिंन गंज और टाउन तीन और दो के उपभोक्ताओं की तकलीफ को देखते हुए जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में और नगर पालिका सभासद के साथ नागरिकों ने विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता को पत्रक देकर अघोषित बिजली कटौती को समाप्त करने और फाल्ट को जल्द से जल्द ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है।मांग पत्र में चेतावनी दिया गया है कि एक सप्ताह में बिजली आपूर्ति नियमित न होने पर अधिशासी अभियन्ता और जिला प्रसासन का घेराव किया जायेगा।                                                  प्रतिनिधि मण्डल ने अधिकारीगण को बताया कि टाउन तीन और टाउन दो कि विद्युत कटौती बहुत अधिक हो रही है।न दो दिन में और ना ही रात्रि में ही बिजली नियमित रुप से मिल रही है। थोड़ी थोड़ी देर पर बिजली काट दी जाती है। लो बोल्टेज की समस्या से भी नागरिकों को बेहाल होना पड़ता है। किसी शिकायत के लिए फोन किए जाने पर अधिकारीगण का मोबाइल जल्दी उठता नहीं है।                                          प्रतिनिधि मण्डल में जन अधिकार मंच के अध्यक्ष अतुल सिंह, नगर पालिका परिषद के सभासद ददन यादव,सूरज तिवारी, पवन गुप्ता,हीरा लाल,अजय शंकर सहित अन्य सम्मानित अभिजीत पाण्डेय, विनय,गणेश कुमार,हरिओम वर्मा,दीपक श्रीवास्तव और अरुण सिंह आदि दर्जनों नागरिक शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें