BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: जनता बीजेपी के चाल को समझ रही है,उसकी ध्रुवीकरण की चाल को जनता सफल‌ नहीं होने देगी

Admin

Sun, Sep 15, 2024
बलिया। उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों सम्पन्न लोकसभा चुनाव में मिली पराजय से भाजपा और उसके नेता उबर नहीं पा रहे हैं कम सीटें मिलने से घबराएं भाजपा नेता अनाप सनाप बयान दे रहे हैं और प्रदेश में ध्रुवीकरण की कोशिश कर रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी जनता के बीच इतनी लोकप्रियता से जनता के बीच में खड़ी हैं कि बीजेपी के ध्रुवीकरण की चाल को जनता समझ रही है और इसे सफल‌ नहीं होने दे रही है। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय "कान्हजी"ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा है कि बीजेपी को सिर्फ अश्वासन और घोषणा पार्टी है, जब से बीजेपी सत्ता में आई हैं तब से बलिया में मेडिकल कालेज की घोषणा कर रही है लेकिन वह सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रह जाता हैं। कान्हजी ने कहा कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर छोटे कार्यकर्ता तक लोकसभा चुनाव के बाद से सामाजिक नफरत की भाषा बोल रहे हैं जो कही से भी समाज और देश के लिए उचित नही है, सरकार के लोगो को अपनी उपलब्धि बतानी चाहिए। सरकार ने जनता के हित में क्या क्या किया है वह बताना चहिए धर्म और सनातन की बातो को बताने के लिए तो हमारे पूज्य शंकराचार्य लोग और धर्माचार्य लोग हैं।कान्ह जी ने कहाकि मन्दिर और शिवाला कहां है यह बताना सरकार का काम नहीं हैं सरकार का काम विकास और जनता के खुशहाली के लिए योजना बनाना और उसे मूर्त रुप देना हैं। कान्हजी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष कर रही और सरकार के नाकामियों को उजागर कर रही हैं जिससे भाजपा के लोग घबरा कर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों को तोड़ मरोड़ कर अपने वाटसेप विश्वविद्यालय द्वारा प्रचार करा रहे हैं और अखिलेश यादव का पुतला फुकवा रहे हैं। बीजेपी के लोगो को यह जान लेना चाहिए कि पुतला तो जनता जलाएगी 2027 में और वह पुतला होगा बेरोजगारी, महंगाई,भ्रष्ट्राचार और राजनितिक अहंकार का, ठप पड़े प्रदेश के विकास का, बुलडोजर का, और समाज को बांटने वाली ताकतों का, क्यों कि जनता जान चुकी हैं कि प्रदेश में विकास, बेरोजगारों को रोजगार और गरीब बेसहारा को सहारा सिर्फ समाजवादी पार्टी ही दे सकती हैं। समाजवादी पार्टी का काम बोलता हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें