BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: शिक्षक दिवस पर जिलाधिकारी ने दी शिक्षकों को बधाई,कहाकि समाज में जो कोई भी कुछ बन पाया है वह शिक्षक की ही देन है

Admin

Thu, Sep 5, 2024
बलिया।आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मनोरंजन हाल,टीडी कॉलेज में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को पूर्व मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार आनन्द स्वरूप शुक्ला व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार तथा कुलपति,जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभांरभ किया तथा शिक्षकों को स्मृति चिह्न तथा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहाकि शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए अपने गुरुओं को नमन करने के साथ ही सभी शिक्षकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का पद समाज में सबसे महत्वपूर्ण एवं सम्मानित पद है। समाज में जितने भी वैज्ञानिक, इंजीनियर,डॉक्टर,आईएएस,आईपीएस व राजनीतिज्ञ आदि महत्वपूर्ण पदों पर लोग कार्य कर रहे हैं,उन सभी लोगों को किसी न किसी शिक्षक ने अवश्य पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को रोशनी देने का कार्य करते हैं। बच्चा सबसे पहले अपने मां से सीखना है,उसके बाद विद्यालय में अपने शिक्षक से सीखता है। उन्होंने कहा कि मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मुझे इतने अच्छे शिक्षक मिले, जिसके कारण मैं आज इस पद पर हूं। उन्होंने समारोह में उपस्थित शिक्षकों से कहा कि आप लोगों ने बहुत से बच्चों को पढ़ाया होगा,जो आज ऊंचे पदों पर कार्य कर रहे होंगे।मुझे भी जिस सरकारी स्कूल के शिक्षक ने पढ़ाया है उन पर मुझे गर्व है,मेरा एक साथी आई आर एस में है क ई राजस्थान सरकार के अधिकारी हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें