BREAKING NEWS

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरुरी दिशा-निर्देश,पुलिस भर्ती के नियमों के तहत परीक्षा

हीटवेभ से बचाव के लिए प्रशासन सख्त,नागरिकों के लिए जरुरी निर्देश,लोगों से सावधानी वरतने की अपील

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाई ग ई,रामगोविन्द चौधरी ने दी बधाई,नेताओं में खुशी

परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी और बायोमैट्रिक अनिवार्य,15 केन्द्रों पर 38000 देंगे परीक्षा,25,26,27को परीक्षा

लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन

Advertisment

: थाना साइबर क्राइम बलिया और मनियर थाना ने ठगी का 382000 रुपया किया बरामद

Admin

Thu, Sep 26, 2024
बलिया। 30 मई को शिकायतकर्ता हीरालाल चौरसिया पुत्र स्व0 नेउर चौरसिया निवासी मनियर उत्तर टोला थाना मनियर जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 26.05.2024 को कुल 998000.00/- रूपये (शब्दो में-नौ लाख अट्ठानबे हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । उपरोक्त के सन्दर्भ में शिकायतकर्ता द्वारा साइबर हेल्प लाईन नं0-1930/ NCRP Portal (National Cybercrime Reporting Portal) पर भी शिकायत दर्ज करायी गयी थी । पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया तथा स्थानीय थाना मनियर द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-26.09.2024 को शिकायतकर्ता हीरालाल चौरसिया के भारतीय स्टेट बैंक खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-382000.00/- रूपये को वापस कराया गया तथा शेष धनराशि को वापस कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है । शिकायतकर्ता हीरालाल चौरसिया द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया । *थाना साइबर क्राइम/मनियर पुलिस टीम बलिया-* 1-निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया । 2-उप निरीक्षक श्री मनिष कुमार वरूण थाना मनियर बलिया । 3-मु0आ0 मो0 जफर थाना साइबर क्राइम बलिया । 4-आरक्षी अमरनाथ मिश्र थाना साइबर क्राइम बलिया । 5-आरक्षी अमर बहादुर यादव थाना साइबर क्राइम बलिया । 6-आरक्षी कुलदीप दूबे थाना साइबर क्राइम बलिया । 7-म0 आरक्षी काजल शुक्ला थाना साइबर क्राइम बलिया । 8-आरक्षी अजीत कुमार सिंह थाना मनियर बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें