: पी डब्लू डी के सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान, श्रमिक संघ का चुनाव भी हुआ
Admin
Fri, Jul 21, 2023
बलिया।पी डब्लू डी परिसर में सेवानिवृत्त कर्मियों का हुआ सम्मान और श्रमिक संगठन का निर्वाचन भी सम्पन्न हुआ। अनिल सिंह चालक संघ के जिलाध्यक्ष की देख-रेख और कर्मचारी शिक्षक महासंघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सभी घटक संगठनों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी तथा प्रान्तीय अध्यक्ष मंत्री की उपस्थिति में सभी अवकाश प्राप्त कर्मचारीगण तथा उपस्थित सभी पदाधिकारीगण का भी अंगवस्त्रम भेंट कर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ का निर्वाचन/मनोनयन प्रान्तीय महा मंत्री द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्ष जनार्दन यादव,कार्वाहक अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा,मंत्री दिनेश प्रजापति,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष द्वय हरेन्द्र वर्मा और सरयू कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार वर्मा,संयुक्त मंत्री कैलाश यादव तथा राजकुमार आदि का मनोनयन किया गया। उक्त अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह,मंत्री वेद प्रकाश पाण्डेय, सुशील त्रिपाठी,ब्रजेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डां राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र, अनिल पाण्डेय ,अजीत पाण्डेय, अजय सिंह, टुनटुन प्रसाद,शक्ति मिश्र, रेनू शर्मा, वाई डी मिश्र, सुशील चौबे आदि दर्जनों संगठनों के जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
