: जिलाधिकारी का बड़ा कदम,छ: को किया जिलाबदर
Admin
Mon, Jul 24, 2023
बलिया।जिलाधिकारी बलिया ने की गुण्डाएक्ट के तहत बड़ी कारवाई छ: अभियुक्तों को छ: माह के लिए किया जिला बदर।जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर अपराधियों पर अंकुश लगाने व शान्ति व्यवस्था बहाल करने के लिए जिलाधिकारी ने रामजियावन पुत्र बहादुर निवासी आमघाट थाना रसड़ा, रवि शंकर दुबे पुत्र अंजनी दुबे निवासी सरकण्डा थाना मनियर,मुकेश सिंह पुत्र बलिराम सिंह निवासी चौरा थाना नरहीं,सुरेन्द्र यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी तीखा थाना फेफना ,अंगद साहनी पुत्र स्व मोती साहनी निवासी पिपरौली बड़ागांव थाना उभाव को उनके अपराधिक कृत्यों को दृष्टि में रखकर उत्तर प्रदेश गुण्डा एक्ट के तहत छः माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
