BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत किया गया चौपालों का आयोजन : मिशन शक्ति के तहत चौपालों का आयोजन और टेम्पलेट बांटकर किया गया बालिकाओं व महिलाओं को जागरुक

Ajay Mishra

Sat, Dec 27, 2025

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपदीय पुलिस को सक्रिय भागीदारी कर महिलाओं को जागरुक करने, उनके सशक्तिकरण एवं सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है ।

उक्त दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में आज दिनांक 27.12.2025 को समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दलों द्वारा अपने अपने बीट/ क्षेत्र आदि में जाकर उनमें पड़ने वाले विद्यालयों/कस्बों/ ग्रामों/ ग्रांम पंचायतों आदि में जाकर जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है ।

इस दौरान मिशन शक्ति, नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा एवं नारी स्वावलंबन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भर बनने हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।

इस अवसर पर सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी प्रदान की गई, जिनमें—

▪️वूमेन पावर लाइन: 1090

▪️महिला हेल्पलाइन: 181

▪️मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

▪️पुलिस हेल्पलाइन: 112

▪️चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

▪️स्वास्थ्य सेवाएं: 102, 108

▪️साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930

महिला सशक्तिकरण से जुड़ी प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई-

👉 मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

👉 निराश्रित महिला पेंशन योजना

👉 राष्ट्रीय पोषण मिशन

👉 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

👉 बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना

👉 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

👉 आयुष्मान भारत योजना

एण्टी रोमियों टीम द्वारा संदिग्ध/आवारा लड़कों के विरूद्ध कार्यवाही/चेतावनी-

समस्त थानों की एण्टी रोमियों पुलिस टीमों द्वारा धार्मिक स्थलों/ कोचिंग सेंटरों/ पार्क/ विद्यालयों के बाहर एंव भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रमें में अनावश्यक रुप से घूम रहे संदिग्ध/आवारा किस्म के व्यक्तियों से पूछताछ कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आवश्यकतानुसार चेतावनी दी जा रही है ।

साथ ही नए आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी देते हुए बालिकाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में संवाद किया गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें