: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक 8 को 12 बजे से
Admin
Mon, Dec 4, 2023
बलिया।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ,उत्तर प्रदेश की जनपद बलिया इकाई की बैठक स्थानीय अध्यापक भवन में 8 दिसम्बर को 12 बजे से होगी जिसमें सभी सत्रहवों ब्लाक के नव निर्वाचित और पुनर्निवाचित अध्यक्ष,मंत्री, जिलाकार्यसमिति के सभी पदाधिकारी और सभी तहसीलों के तहसील अध्यक्ष भाग लेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिलामंत्री डा० राजेश पाण्डेय और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मिश्र से सभी से समय से अध्यापक भवन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है साथ ही जिला कार्यसमिति के सभी पदाधिकारीगण से एक घंटे पूर्व 11 बजे ही उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
