: 2024 का जजी कोर्ट का अवकाश घोषित
Wed, Jan 10, 2024
बलिया। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सप्तम ने बताया है कि बलिया जजशिप में वर्ष 2024 में पांच स्थानीय अवकाश घोषित किया जाना है, और स्थानीय अवकाश 24 मार्च दिन रविवार को पड़ने वाले होली पर्व के स्थान पर 13 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ने वाले दशहरा पर्व के स्थान पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किये जाने हेतु जिलाधिकारी से प्राप्त पत्र तथा दी सिविल बार एसोसिएशन तथा क्रिमिनल एवं रेवेन्यू बार एसोसिएशन द्वारा प्रेषित संयुक्त पत्र तथा प्रभारी प्रशासन की व्याख्या को दृष्टिगत रखते हुए वर्ष 2024 में स्थानीय/ अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। जिसमें स्थानीय अवकाश मकर संक्रांति 15 जनवरी को, रक्षाबंधन 19 अगस्त को, बरावफात 16 सितंबर को, छठ पूजा 07 नवंबर को एवं कार्तिक पूर्णिमा/गुरु नानक जयंती 15 नवंबर को तथा अतिरिक्त अवकाश होली 26 मार्च को एवं दशहरा 14 अक्टूबर, 2024 को निर्धारित किया गया है।
: जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एकवारी का निरीक्षण
Tue, Jan 9, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंगलवार को विकासखंड गड़वार के एकवारी कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अवशेष बचे भवनों के निर्माण कार्य और स्वास्थ्य केंद्र संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी ली।जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय भवनों और बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य में लेट लतीफी होने पर मौके पर मौजूद यूपीआरएनएसएस/ पैकफेड के एई और जेई के फटकार लगाई और स्वास्थ्य केंद्र के हैंडोवर की जानकारी मांगी तो सहायक अभियंता ने बताया कि जुलाई 2022 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैंडओवर हो गया है, इस पर जिलाधिकारीट ने कहा कि डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अवशेष कार्य पूरा नहीं हो पाया। कहा कि अवशेष निर्माण कार्य को अधिक मजदूर और मिस्त्री लगाकर शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और वहां पर नियुक्त वार्ड बॉय से जानकारी ली तो पता चला कि वहां पर सितंबर 2023 से 2 वार्ड बॉय की नियुक्ति हो चुकी है जबकि अस्पताल में मरीज और डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इस पर जिलाधिकारी ने मौके से मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय पति द्विवेदी से फोन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालन न होने और वार्ड बॉय की नियुक्ति एवं उनके वेतन देने संबंधी सभी रिपोर्ट शाम तक देने का निर्देश दिया।इस निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ विजय शंकर मौजूद थे।
: जनपद के कार्यदायी संस्थाओं की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई
Mon, Jan 8, 2024
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के विकास कार्यों से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा से अच्छादित, 50 लाख से कम और अधिक लागत वाली और त्वरित आर्थिक विकास योजना से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी।जिले में लोक निर्माण विभाग,सीएन्डडीएस उत्तर प्रदेश जल निगम आजमगढ़, यूपीपीसीएल यूपीआरएनएसएस, बलिया (पूर्व नाम पैकफेड), राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निर्माण खंड- वाराणसी- 03 आजमगढ़, उत्तर प्रदेश सेतु निगम लिमिटेड, बलिया, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (पूर्व नाम लैकफेड), उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, वाराणसी, और उत्तर प्रदेश जल निगम, बलिया सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा विकास कार्यों से संबंधित निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों के द्वारा अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करने का बार-बार आश्वासन देने के बाद भी समय से कार्य तय समय-सीमा पर पूर्ण न करने पर नाराजगी व्यक्त की और धीमी कार्य प्रगति वाले सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधको से स्वयं हस्तलिखित समय सीमा मांगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूरा हो चुके भवनों का हस्तांतरण संबंधित विभाग के अधिकारियों को करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले और तय समय सीमा के अंदर कार्य पूरा न करने वाले कार्यदाई संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी और उसकी रिपोर्ट शासन में भेजी जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंध को निर्देश दिया कि लोकसभा चुनाव के आचार संहिता लगने से पूर्व ही विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं की टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर दें, जिससे निर्माण कार्यों में बांधा ना हो। इस बैठक में परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी,बीएसए मनीष सिंह सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के परियोजना प्रबंधक मौजूद थे।