: दंगल प्रतियोगिता: सर्वेश यादव बने जिला केशरी
Thu, Nov 21, 2024
बलिया: ददरी मेले में गुरुवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें एक से बढ़कर एक पहलवानों ने अपने दाव पेंच दिखाए। इस बार रसड़ा के सर्वेश यादव ने पहला स्थान हासिल कर जिला केसरी का खिताब पाया। इसके अलावा जमुना के अभिषेक पांडे दूसरे स्थान पर तथा बलिया के निवासी धनंजय यादव व बछईपुर निवासी अर्जुन यादव ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। दंगल प्रतियोगिता में जिले भर से भारी संख्या में लोग आए थे।
: ददरी मेले में हुआ शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन
Thu, Nov 21, 2024
बलिया: ददरी मेले के भारतेंदु मंच पर बुधवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन में एक से एक कवियों ने काव्य पाथ किया।भारतेंदु कला मंच पर कवि अरुण जैमिनी, डॉ सरिता शर्मा, स्वयं श्रीवास्तव, गजेंद्र प्रियांशु, भुवन मोहिनी, महबूब अली "महबूब" सर्वेश अस्थाना तथा विकास बौखल ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। कवि सम्मेलन में ही ददरी मेला-2024 का लोगो एवं थीम जारी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, एसडीएम आत्रेय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व लोग मौजूद थे।
: मानक पूरा करने वाले विद्यालय ही बनें परीक्षा केन्द्र
Wed, Nov 20, 2024
जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तुत केंद्रों की समीक्षा करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सभी उप जिलाधिकारियों को प्रस्तुत सभी केन्द्रों का परीक्षण कर आवागमन की सुविधा, दूरी, ब्लैक लिस्टेड न हो, पर्याप्त फर्नीचर व कमरे आदि मानक पूर्ण करने वाले विद्यालयों को ही केन्द्र बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री डी0 पी0 सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।