BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

नरही पुलिस ने हत्या से सम्बन्धित 2 नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया : अभियुक्तों के कब्जे से मृतक का एक एक्सप्लेण्डर मोटरसाइकिल और एक आला कत्ल हंसिया बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर राकेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष नरही के कुशल नेतृत्व में थाना नरही को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 228/25 धारा 103(1),3(5) BNS से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने के लिए थाना नरही की दो टीमे लगी हुयी थी प्रथम टीम – थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 दिनेश कुमार विश्वकर्मा एवं हे0का0 राजबिन्द मिश्रा, हे0का0 मनोज मौर्या, का0 रोहित यादव व द्वितीय टीम- चौकी प्रभारी कोरण्टाडीह उ0नि0 धनन्जय कुमार सिंह के नेतृत्व में हे0का0 भानु प्रताप यादव व का0 राकेश यादव थे, उक्त दोनो टीमों के द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिस दिया जा रहा था कि आज दिनांक 19.10.2025 को थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 मनोज कुमार मौर्य,हे0का0 राजविन्द मिश्र व का0 रोहित यादव, सूर्यनाथ यादव के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र ,रोकथाम जुर्म ,शान्ति व्यवस्था ड्यूटी आगामी त्यौहार ,पेण्डिंग विवेचना, रात्रि गस्त,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व तलाश वांछित वारण्टी में नरही चट्टी पर मौजूद था कि मुखबीर खास सूचना मुकदमा मिली की उपरोक्त से सम्बन्धित मृतक की मोटर साईकिल नं0 UP61BL4050, जिसे दो लोग बेचने के फिराक में बलिया की ओर जा रहे है, इस सूचना पर विश्वास कर थानाध्यक्ष मय हमराह नरही चट्टी से प्रस्थान कर बैरिया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग के 02 नफर संदिग्ध व्यक्तियों को 01 अदद मो0सा0 के साथ पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया, संदिग्ध मो0सा0 का ईचालान एप के माध्यम से वाहन के चेचिस नम्बर-MBLHAW219R9F00579 से सर्च किया गया तो उक्त मोटर साईकिल नं0-UP61BL4050 स्प्लेण्डर प्लस ब्लैक कलर, इंजन नं0- HA11E7R9F20400 मुकदमा उपरोक्त के मृतक विजय कुमार गुप्ता पुत्र पुर्नवासी गुप्ता निवासी अग्रवाल टोली मुहम्मदाबाद थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर के नाम पर दिखा रहा था । उक्त मोटर साईकिल नं0-UP61BL4050 थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-228/25 धारा- 103(1),3(5) BNS से सम्बन्धित है, जो मृतक विजय कुमार गुप्ता की है जिसे मौके से दोनो अभियुक्तों व मो0साइकिल को पुलिस हिरासत में लिया गया । दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर क्रमशः 01. अजय चौधरी पुत्र स्व0 केशव चौधरी निवासी नसीरपुर मठ थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष

02. चन्दन यादव पुत्र स्व0 रमेश यादव निवासी नसीरपुर मठ थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 31 वर्ष बताये ।

पुछताछ में बताया गया कि दिनांक 13.09.2025 रात को हम दोनो लोग मृतक विजय कुमार गुप्ता के साथ में एक साथ दारू पीये और हम दोनों लोग लालच में आकर विजय कुमार गुप्ता की हत्या करके उसकी मोटर साईकिल एवं मोबाईल लेकर भाग गये थे। पुलिस के पकड़े जाने के डर से मोबाईल को गंगा नदी में फेंक दिये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

पंजीकृत अभियोग-

1.मु0अ0सं0 228/25 धारा 103(1),3(5) BNS व बढ़ोत्तरी धारा 309(2),317(2)BNS

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -

1. अजय चौधरी पुत्र स्व0 केशव चौधरी निवासी नसीरपुर मठ थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 20 वर्ष

2. चन्दन यादव पुत्र स्व0 रमेश यादव निवासी नसीरपुर मठ थाना नरही जनपद बलिया उम्र करीब 31 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रथम-

1. थानाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया ।

2. उ0नि0 श्री दिनेश कुमार विश्वकर्मा थाना नरही जनपद बलिया ।

3. हे0का0 राजबिन्द मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया ।

4. हे0का0 मनोज मौर्या थाना नरही जनपद बलिया ।

5. का0 रोहित यादव थाना नरही जनपद बलिया ।

द्वितीय टीम-

1. उ0नि0 श्री धनन्जय कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया ।

2. हे0का0 भानु प्रताप यादव थाना नरही जनपद बलिया ।

3. का0 राकेश यादव थाना नरही जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें