BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: बांसडीह रोड पुलिस ने तमन्चा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

बलिया। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना बांसडीहरोड पुलिस को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि आज21अप्रैल को थाना बांसडीहरोड के उ0नि0 श्री मुन्नालाल यादव मय टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त दीपक कुमार पासवान पुत्र लालदेव पासवान निवासी दक्षिण टोला वार्ड सं0- 09 रेवती, थाना रेवती जनपद बलिया को ग्राम साहोडीह चट्टी से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 01 अदद अबैध तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2024 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया गया । दीपक कुमार पासवान पुत्र लालदेव पासवान निवासी दक्षिण टोला वार्ड सं0- 09 रेवती, थाना रेवती जनपद बलिया को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री मुन्नालाल यादव थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।ओम नारायण थाना बांसडीह रोड,हे0का0 कैलाशनाथ यादव थाना बांसडीह रोड और का0 सुदर्शन थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें