सोशल मीडिया से दोस्ती कर धोखा देने का मामला : भीमपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल तथा जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित को किया गिरफ्तार
Ajay Mishra
Wed, Oct 15, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता,रसड़ा व थानाध्यक्ष भीमपुरा हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि थाना भीमपुरा जनपद बलिया में वादिनी द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार ग्राम रोपनपुर जिला मऊ के द्वारा इन्स्टाग्राम के द्वारा दोस्ती करके मिलने के लिए बुलाकर, नशीली दवा देकर दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दिया जा रहा बलिया।गाली-गुप्ता देना व मेरे पति को जान से मारने की धमकी दे रहे है, के सम्बन्ध में थाना भीमपुरा पर मु0अ0स0 224/2025 धारा 64,352,351(3) बी.एन.एस. व 67A आई.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी ।
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 15.10.2025 को थाना भीमपुरा पुलिस टीम के उ0नि0 रामअनुज मय हमराह हे0कां0 विरेन्द्र यादव द्वारा थाना भीमपुरा जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0स0 224/2025 धारा 64,352,351(3) बी.एन.एस. व 67A आई.टी एक्ट से संबंधित वांछित 01 नफर अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार ग्राम रोपनपुर जिला मऊ उम्र करीब 23 वर्ष को प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत होने के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अन्दर इब्राहिमपट्टी चट्टी से समय करीब 09.30 बजे उक्त नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग -
मु0अ0स0 224/2025 धारा 64,352,351(3) बी.एन.एस. व 67A आई.टी एक्ट थाना भीमपुरा जनपद बलिया
आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0 138/2024 धारा 147,323,504,506 भादवि थाना भीमपुरा जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री रामअनुज थाना भीमपुरा जनपद बलिया
2.हे0का0 विरेन्द्र यादव थाना भीमपुरा जनपद बलिया।
विज्ञापन
