BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में ‌गिरफ्तार : थाना नगरा व बलिया पुलिस को मिली‌ सफलता

Ajay Mishra

Thu, Jul 17, 2025

बलिया। आज दिनांक 17 की मध्यरात्रि को समय 02.37 बजे रात्रि में थाना नगरा पुलिस टीम द्वारा रेकुआ नसीरपुर मोड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल से आ रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु मोटर साइकिल चालक बिना रुके मोटर साइकिल पीछे मुड़ाकर भागने का प्रयास किया जिसका थाना नगरा पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया, मोटर साइकिल सवार द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है । पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि व्यक्ति सतीश सैनी पुत्र स्व0 मुन्ना सैनी निवासी गुठौली थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष है जिसके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दिनांक 20.05.2025 व 04.06.2025 की रात्रि में देशी शराब की दुकान पकड़ीडीह पर कुछ पेटी देशी शराब व नगद पैसे व स्कैनर चोरी कर लिये थे तथा दिनांक 09.05.2025 को थाना गडवार से मोटरसाईकिल नं0 यूपी60 डब्ल्यू 4665 चोरी एवं जमुआँव नहर पुलिया उभाव के पास से 24.05.2025 को लूट की घटना की थी । घायल बदमाश सतीश सैनी को इलाज इलाज हेतु सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया है। पकडे गये बदमाश सतीश सैनी के कब्जे से 01 अदद तमंचा नाजायज .315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस मय जय अमल में लायी जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें