साइबर ठगो द्वारा लूटे गये 94500 रुपये को पुलिस ने किया बरामद : रेवती पुलिस और साइबर पुलिस ने ठगो द्वारा लूटे गये 94500 रुपये को पीड़ित को वापस कराया
Ajay Mishra
Mon, Nov 17, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।
पीड़ित द्वारा ऑनलाइन ठगी की सूचना दी गयी जिसके आधार पर थाना रेवती की साइबर पुलिस टीम के प्रभारी उ0नि0 आशुतोष मद्धेशिया, क0आ0 योगेन्द्र कुमार, का0 शिवप्रसाद के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के बैंक से हुई ठगी के 94,500/- रूपये की धनराशि आवेदक के खाते में वापस करायी गयी ।
इसमे साइबर पुलिस टीम थाना रेवती बलिया के-
1. SO राजेश बहादुर सिंह थाना रेवती,जनपद बलिया।2. उ0नि0 अवनीश त्रिपाठी थाना रेवती जनपद-बलिया
3 .योगेन्द्र कुमार थाना रेवती जनपद-बलिया।
4. का0 शिवप्रसाद थाना रेवती, जनपद बलिया ।
विज्ञापन
