चखना बिक्रेता संतोष सिंह की गोली मार कर हत्या : संतोष सिंह जो अंग्रेज़ी शराब की दुकान के पास ठेला लगाने वाले की घर जाते समय गोली मार कर हत्या
Ajay Mishra
Fri, Dec 26, 2025
बलिया। बीती रात्रि करीब 9:45 बजे राघोपुर चट्टी से 1 किलोमीटर नगरा रोड पर अंग्रेजी दारू की दुकान के पास मृतक संतोष सिंह उर्फ बागी पुत्र राम अवध सिंह ग्राम बेलसडी थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 48 वर्ष जो दारू की दुकान के बगल में चखना की दुकान किया था अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था की गोलू सिंह पुत्र अज्ञात निवासी शेखनपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर अपने साथियों के साथ आकर पिस्तौल से फायर करके हत्या कर दिए जिससे मृतक संतोष सिंह के सिर पर एक गोली एवं पेट पर एक गोली लगी और संतोष सिंह की मृत्यु हो ग ई । अभियुक्त हत्या करके मौके से भाग गए हैं ।
परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है,घटनास्थल का एफएसएल टीम द्वारा गहराई से परीक्षण कर छानबीन की जा रही है कि घटना किस आधार पर कैसे कारित की गई, मृतक का पंचायतनामा भर मर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 02 टीमे गठित की गई है शीघ्र ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अग्रिम विधिक कारवाई करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
