: एस ओ जी व नरही थाना पुलिस को मिली तस्कर को पकड़ने में सफलता,स्कार्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद,एक हीरो स्पेण्डर गाड़ी भी बरामद
Admin
Fri, Jan 24, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में SOG व थाना नरही की संयुक्त पुलिस को मिली सफलता ।
घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि वृहस्पतिवार को निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल बलिया व थाना नरही पुलिस टीम के उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार मय हमराह हे०का० अजय भारती व हे०का० आशीष कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम गस्त करते हुए भरौली गोलम्बर के पास मामूर थे, पुलिस टीम द्वारा आपस में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु चर्चा की जा रही थी कि जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि एक सफेद स्कार्पियों गाड़ी में शराब भर कर बिहार ले जाने के फिराक में है, स्कार्पियों गाड़ी के आगे एक स्प्लेण्डर गाड़ी लगी है जो पुलिस की सूचना देता है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नवनिर्मित एक्सप्रेसवे की तरफ से 01 तेज गति से स्कार्पियों गाड़ी व 01 अदद हीरोस्पलेण्डर गाड़ी आती हुई दिखाई दी दोनों गाड़ियों का पीछा किया गया तो स्प्लेण्डर वाहन चालक गाड़ी को मोड़ सोहांव की तरफ भागने लगा जिसको काली मंदिर के बगल से नदी की तरफ गंगहरा जाने वाले रास्ते पर पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्ति का नाम कलीम पुत्र सत्तार निवासी अहिरौली थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद बक्सर बिहार बताया। एवं स्कार्पियों वाहन चालक व अन्य बैठे हुए व्यक्ति गाड़ी को छोड़ कर मौके से भाग गए । स्कार्पियो गाड़ी रजि0 न0 UP83AK1949 का मुआयना किया गया तो उसमें से 48 पेटी प्रत्येक में से 48 अदद (200ML) देशी शराब कुल 460.80 लीटर बरामद हुआ । बरादमगी के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति को मय वाहन स्कार्पियों, 01 अदद हीरो स्प्लेन्डर मोटरसाइकिल साइकिल - रजि0 न0 BR03AK8309 के साथ समय करीब 15.50 पुलिस हिरासत में लिया गया । पुलिस हिरासत मे लिए गए अभियुक्त को थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओँ में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है । बरामद 02 अदद वाहन को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया ।
*बरामदगी-*
1. 48 पेटी देशी शराब
2. 01 स्कार्पियो गाड़ी - रजि0 न0 UP83AK1949
3. 01 हीरो स्प्लेन्डर मोटर साइकिल - रजि0 न0 BR03AK8309
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 20/2025 धारा 318(4),319(2),338,336(6), 340(2), BNS व 60/72 आबकारी अधि0 थाना नरही जनपद बलिया ।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
कलीम पुत्र सत्तार निवासी अहिरौली थाना औद्योगिक क्षेत्र जनपद बक्सर बिहार ।
*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल बलिया
2.उ0नि0 कुलदीप कुमार थाना नरही जनपद बलिया
3.हे०का० अजय भारती थाना नरही जनपद बलिया
4.हे०का० आशीष कुमार थाना नरही जनपद बलिया
5.हे0का0 दिलीप कुमार पाठक स्वाट टीम बलिया
6.हे0का0 मंगला प्रसाद सिंह स्वाट टीम बलिया
7.हे0का0 अमरदेव यादव स्वाट टीम बलिया
8.हे0का0 रोहित कुमार सर्विलांस टीम बलिया
9.का0 विश्वविजय सिंह स्वाट टीम बलिया
10.का0 सूर्य प्रकाश स्वाट टीम बलिया
11.का0 पंकज सिंह स्वाट टीम बलिया
12.का0 विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया
13.का0 अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया
14.का0 विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया
विज्ञापन
