BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

अज्ञात कारण से सुनील‌ यादव को गोलीलगी,सुनील को डाक्टरने मृत घोषित किया : सुनील यादव ग्रीन फिल्ड से केट काट कर वापस चट्टी पर आए कि वहां पहले से मार-पीट हो रही थी उसी में सुनील को गोली लग ग ई

बलिया। आज 20 सितम्बर 2025 को शाम को समय 7:00 बजे डॉयल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि हल्दी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बन रहे ग्रीन फील्ड हाईवे के पास रैपुरा ढाले पर एक युवक सुनील यादव पुत्र श्री शिवशंकर यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी निरुपुर थाना हल्दी बलिया को गोली लगी है । तत्काल परिजनों द्वारा उनको इलाज हेतु जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। अभी परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। मृतक के सहयोगी अंकित पुत्र श्री हरे कृष्ण यादव निवासी निरुपुर थाना हल्दी द्वारा बताया गया कि वह अपने मित्र दीपक के जन्मदिन के अवसर पर ग्रीन फील्ड हाईवे पर केक काटकर वापस आ रहें थे । रैपुरा चट्टी पर ये लोग रुके हैं और वहां कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे तो वही पर ये लोग भी रुके हैं और जो इनका सहयोगी है उसको भी जानकारी में नहीं है कि किस तरह से गोली लगी है । अभी मौके पर हमारे सभी अधिकारी वहां पर गए हुए हैं। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी और अन्य थानों से भी फोर्स मौके पर गयी हुई है। घटना से संबंधित सारी जानकारी की जा रही हैं,अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। मौके पर शान्ति व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नही हैं। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने दी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें