BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

पीड़ित बालिका को किया गया बरामद : पीड़िता को सकुशल बरामद कर अपहरण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

Ajay Mishra

Sat, Apr 12, 2025

बलिया।थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा अपहरण करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द ।

उक्त सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झॉ के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्र व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.04.2025 को उ0नि0 संतोष कुमार यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 145/2025 धारा 137(2),87 बी.एन.एस. में मामूर थे कि सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभिषेक प्रजापति पुत्र शिवभोला प्रजापति निवासी ग्राम माधोपुर (बुढ़वा) पेट्रोल पम्प के पास थाना रसड़ा जनपद बलिया जो रेलवे स्टेशन गाजीपुर में मौजूद है । कही जाने की फिराक में है । इस सूचना पर गाजीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर वांछित अभियुक्त को समय करीब 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीडिता/अपहृता को पुलिस कब्जा में लिया गया । पुलिस कब्जा में ली गयी पीड़िता को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़िता के परिजनों को सौंप दिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -

अभिषेक प्रजापति पुत्र शिवभोला प्रजापति निवासी ग्राम माधोपुर (बुढ़वा) पेट्रोल पम्प के पास थाना रसड़ा जनपद बलिया उम्र करीब 19 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग-

मु0अ0सं0 145/2025 धारा 137(2),87 बी.एन.एस. थाना रसड़ा जनपद बलिया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया

2. हे0का0 संदीप सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया

3. का0 नारेन्द्र सिंह यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया

4. म0का0 एकता पाल थाना रसड़ा जनपद बलिया

विज्ञापन

जरूरी खबरें