बलिया के बैरिया और सिकन्दरपुर से उपनिरीक्षक निलम्बित : बैरिया व सिकन्दरपुर थाना से एक-एक उपनिरीक्षक को पुलिस अधीक्षक ने किया निलम्बित
Ajay Mishra
Tue, Oct 14, 2025
बलिया। लापरवाही बरतने के कारण दो उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया निलम्बित।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.10.2025 की शाम को थाना क्षेत्र बैरिया अन्तर्गत सोनबरसा मोड़ पर ऑटो व बाइक में टक्कर के कारण दो पक्षों में विवाद होने में वकील यादव पुत्र स्व0 बेचू यादव को गम्भीर चोट आने के कारण इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी फलस्वरूप उ0नि0 श्री सरिमन सोनकर पीएनओ- 892380219 द्वारा उच्चाधिकारीगण को तत्काल सूचित न किये जाने व कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण तथा थाना सिकंदरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 262/2025 धारा 109, 110, 115(2) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाही में उ0नि0 शकील अहमद पीएनओ- 152503116 द्वारा कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, शिथिलता, अनियमितता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा उक्त दोनों उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
विज्ञापन
