यातायात नियमों की अनदेखी पर हल्दी पुलिस ने चलाया बड़ा चेकिंग अभियान : दो दर्जन से अधिक वाहनों की की ग ई चेकिंग,18 गाड़ियों का किया गया चालान
Ajay Mishra
Thu, Jul 31, 2025
संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू )
हल्दी (बलिया)। लगातार हो रहे यातायात नियमों की अनदेखी के चलते बृहस्पतिवार की शाम थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह और उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के संयुक्त नेतृत्व में अपने दल बल के साथ पिंडारी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की गहन चेकिंग हुई। इस दौरान ओवरलोडिंग और सीट बेल्ट न लगाने के दोषी पाये वहीं दो पहिया वाहनों के कागजात और एक ही बाइक पर ओवर लोडिंग व हेलमेट न लगाने के दोषी पाये गये। उन सभी लोगों का चालान कर समन शुल्क वसूला गया साथ ही हिदायत दी गई कि बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना सड़क मार्ग पर वाहन न चलाये। बताते चले कि विगत दो माह में बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाये चलने वाले लोगों का एक्सीडेंट बढ़ गया है और आये दिन दो पहिया वाहनों से चलने वाले लोग काल कवलित हो रहे है,थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया कि बिना हेलमेट के न चले। गाड़ी का कागजात जरूर रखे। नाबालिग को वाहन न दें। उo निo मनीराम जी, हे 0का 0 संतोष कुमार मिश्रा, का 0 कृष्ण कुमार यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
