BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

मुख्य विकास अधिकारी बलिया ने किया निर्माणाधीन पुलों का निरीक्षण : बिहार को जोड़ने वाले तीन निर्माणाधीन पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया

Ajay Mishra

Mon, Nov 17, 2025

बलिया। आज मुख्य विकास अधिकारी, बलिया द्वारा बलिया–बिहार को जोड़ने वाले तीन निर्माणाधीन/अधूरे पुलो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विगत वर्षों में आई बाढ़ तथा उससे हुए कटान के कारण कार्य में उत्पन्न बाधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। कटान की गंभीर स्थिति को देखते हुए आगामी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

आबादी को सुरक्षित रखने हेतु प्रोटेक्शन वाल निर्माण के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, निर्माणाधीन सेतुओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्माण सामग्री के सैंपल प्रयोगशाला में भेजकर जांच कराने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा एवं घाघरा नदी में बाढ़ से होने वाले कटान को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, ताकि स्थानीय आबादी एवं भूमि को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखा जा सके।

निम्नलिखित निरीक्षण किए गए

1. गंगा नदी पर शिवपुर घाट से सेतु निर्माण

2. ⁠घाघरा नदी पर राम चाँदपुर के सामने सेतु का निर्माण

3. ⁠घाघरा नदी पर ख़रीद दरौली घाट पर सेतु का निर्माण

ये परियोजनाएं/बुनियादी ढांचा नहीं केवल अगले कुछ वर्षों के लिए परंतु आगामी दशकों तक के लिए बलिया व बिहार के मध्य निर्बाध संपर्क को सुविधाजनक बनाएगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें