BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

ग्रामीणों की कठिनाई को छोटू ने समझा : ग्रामसभा हल्दी में पंचायत भवन और गांव का रास्ता काफी उबड़-खाबड़ और खराब हो गया था,छोटू ने इसे समझा और रास्ता ठीक कराया

Ajay Mishra

Wed, Aug 27, 2025

संवाददाता/जितेन्द्र यादव (जीतू)

हल्दी (बलिया)।ग्राम सभा हल्दी के युवा भावी प्रधान प्रत्याशी छोटू उपाध्याय ने अपने ग्राम सभा में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जिसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। बताते चले कि हल्दी गांव से पंचायत भवन जाने वाला मार्ग जो अत्यंत जर्जर हो चुका था जिसके कारण ग्रामीणों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रधान से लगायत संबंधित अधिकारियों से बार-बार कहने के वावजूद आज तक कोई सकारात्मक पहल नही हो रहा था, ग्रामीणों की पीड़ा को समझते हुए ग्राम सभा हल्दी के समाजसेवी व युवा ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी छोटू उपाध्याय ने बुधवार को जेसीबी मंगाकर ग्रामीणों के सहयोग से रास्ते का निर्माण कराया। इसको लेकर चारो तरफ समाजसेवी छोटू उपाध्याय की प्रशंसा हो रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें