BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

: भारतीय चन्द्रयान 3 की साफ्ट लैंडिंग

बलिया।इसरो के वैज्ञानिकों ने आखिर कमाल कर ही‌ दिखाया चन्द्रयान तीन चांद की सतह पर उतार कर भारतीय वैज्ञानिकों ने अपना काम कर ही दिया।अमेरिका,रुस और चीन के बाद भारत चौथा देश बन गया जिसने चांद पर अपना यान सकुशल उतार लिया और उससे अध्ययन खोज और बहुत से काम लिया जा सकता है। एक वैज्ञानिक ने कहाकि भारत चांद पर अब वह कहावत किम बदन्ति मिथ्या साबित हो रही है कि चन्दा मामा दूर के अब हमारे चन्दा मामा घर के हो गये हैं। पूरे देश में और हर जगह जश्न का माहौल रहा लोग हर जगह अपने टीवी, मोबाइल और लैपटाप से चिपके हुए थे।

इस उपलब्धि पर जहाँ पूरा देश वैज्ञानिकों को सराह व सल्यूट कर रहा है वही प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस सफलता का पूरा श्रेय उन वैज्ञानिकों को व उनके उस शिक्षक को दिया है जिन्होंने उन आज के वैज्ञानिक को प्राथमिक कक्षाओं से तराश कर आज इस देश और दुनिया की इस बड़ी ‌उपलब्धि तक पहुंचने में अपना योगदान दिया है। उन्होने इसमें सफलता‌को‌ प्राप्त करने में जरा सा भी योगदान करने वाले सभी के प्रति अपनी और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें