फाइलेरिया रोगियों में वितरित किया गया किट : बचाव के लिए दिया गया टिप्स व जानकारियाँ
Ajay Mishra
Fri, Jun 13, 2025
बलिया। ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पर विभाग की ओर से गुरुवार को फाइलेरिया उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें हाथी पांव बीमारी होने के कारण, इसके लक्षण, इसकी वजह से होने वाली परेशानी और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशान्त राना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीसीपीएम संजय कुमार यादव फाइलेरिया के चिह्नित मरीजों को डेमोंस्ट्रेशन कर जानकारी दी गई। वहीं दवा के साथ सभी को किट दिया गया।इस अवसर पर प्रशान्त राना ने बताया कि ब्लाक में लगभग 211 मरीज चिन्हित किये गये है जिसमें आज 107 फाइलेरिया के मरीजों को दवा किट उपलब्ध कराया गया।उन्होंने ने बताया कि फाइलेरिया एक ऐसा रोग है जिसके लक्षण संक्रमित होने के छह महीने या साल भर बाद दिखाई देता है। इसलिए यह रोग और घातक हो जाता है। इससे बचाव के लिए मच्छरजनक कारकों को तो नष्ट करने, साथ में सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली दवा का भी सेवन करें। यह दवा साल में सिर्फ एक बार खानी होती है। यदि तीन से पांच साल तक यह क्रम बनाए रखा जाए तो फाइलेरिया से जीवन भर के लिए मुक्ति मिल सकती है। इस अवसर पर एआरओ विकास कुमार सिंह, BHW अभिषेक तिवारी, नितेश कुमार,WHO विनीत कुमार सिंह अजीत कुमार पटेल, चीफ फार्मासिस्ट विरेन्द्र सिंह, रमेश मिश्रा, समस्त आशा और संगिनी इस मौके पर समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
