पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जयंती विशेष : संवृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अन्त्योदय का देखे थे सपना,
Ajay Mishra
Thu, Sep 25, 2025
दुबहड़ (बलिया)। भारतीय राजनीति के पुरोधा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती गुरुवार को दुबहड़ मंडल में हर्षोलास से मनाया गया सभी बूथो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कमलेश सिंह ने कहा कि इनकी पहचान गंभीर दार्शनिक, पत्रकार,गहन चिंतक होने के साथ-साथ समर्पित संगठनकर्ता और नेता के तौर पर होती है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्टी के वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। इनके अंत्योदय के सिद्धांत पर आज भी भाजपा के घोषणा पत्र तक तैयार होते है। बूथ अध्यक्ष पिंडारी जितेन्द्र यादव ने कहा कि आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यों में दीनदयाल उपाध्याया जी के सोच का असर दिखाई पड़ता है। वे भारत माता के ऐसे सपूत थे जिन्होंने अपने कार्यों और विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने आजादी के बाद खुशहाल समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए अंत्योदय का सपना देखा था, जिसके लिए वे जीवनभर संघर्ष करते रहे। उनके अंत्योदय के सिद्धांत का मतलब भारत के अंतिम व्यक्ति को समृद्ध करना ही था। दुबहड मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे की इस कार्यक्रम में अहम भूमिका रही। अवसर पर बूथ अध्यक्ष बसुधरपाह मनोज पांडेय,शक्ति संयोजक सोनू दुबे , बृजेश तिवारी ,विपलो पाण्डेय, अनुज पांडेय आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
