BREAKING NEWS

पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण के तहत जिलाधिकारी ने लगाया वृक्ष

बलिया निवासी सुनैना को देहरादून स्थित एक विश्वविद्यालय ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में पी एच डी उपाधि प्रदान किया है

मोबाइल फोन बरामद कर सम्बन्धित व्यक्ति को किया गया सुपुर्द

हाई स्कूल इण्टर के टापर छात्रों का हुआ सम्मान,विकास भवन में हुआ भव्य समारोह

न्यायालय द्वारा जारी NBW/वारन्ट से सम्बन्धित एक वारन्टी अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisment

: पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की मनी पुण्यतिथि

बलिया ।बलिया के लाल और देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा अपने समय के धाकड़ राजनीतिज्ञ चन्द्रशेखर जी की पुण्य तिथि मनाई ग ई ।चन्द्रशेखर के परिवारिक जनों,उनके अनुआई,और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं तथा क ई समाजसेवियों द्वारा चन्द्रशेखर जी के मूर्ति पर और क ई जगह तस्वीरों पर श्रद्धा के पुष्प चढ़ाकर और माला पहनाकर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

चन्द्रशेखर जी भारतीय राजनीति के आधार स्तम्भ,कुशल नेतृत्व क्षमता,लोगों के प्रति व्यक्तिगत लगाव और शुद्ध समाजवादी नेता थे। जिनको अनेकबार बड़े- बड़े पदों पर बैठने का अवसर आया तथा उस समय पर वे उसके योग्य होते हुए भी उस पद पर नहीं बैठे,बैठे तो देश के सामने जब विषम परिस्थिति थी,देश जब आरक्षण की आग में जल रहा था और देश में युवाओं का भी आत्मदाह हो रहा था उस समय प्रधानमंत्री की कुर्सी पर अल्प बहुमत के साथ बैठे और देश को शांत कराया तथा आर्थिक तंगी से गुजरते हुए देश की उस स्थिति से उबारने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। वे लगातार राज्य सभा के सदस्य रहे और 1977 से एक बार को छोड़ कर आजीवन लोकसभा के सदस्य रहे और जब सदन में मौजूद रहते थे तो अपने आप का ही नहीं उस सदन के भी वो शानदार सदस्य थे। जिनकी सभी दलों में बहुत इज्जत थी। चन्द्रशेखर जी लोकसभा के उत्कृष्ट सांसद थे। बलिया जनपद के कोने कोने में उनको याद किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें