BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

: आजादी का अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के लिए डी एम का निर्देश

बलिया।मेरी माटी-मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में लग जाय अधिकारी,सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी इस सम्बन्ध में कार्य योजना बना कर लग जाय।उक्त निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में दिया।जिलाधिकारी ने बतया कि आजादी का अमृत महोत्सव योजना के समापन समारोह के अन्तर्गत पूरे देश में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारम्भ 9 अगस्त को होगा।इसमें ग्राम पंचायत, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों में 9 अगस्त को बैठक कर स्थान निर्धारण, अमृत कलश के लिए मिट्टी का संग्रहण और 10 अगस्त को सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रभातफेरी,तिरंगा यात्रा का आयोजन एंव स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारक स्थलों पर स्वछता अभियान,11 अगस्त को विद्यालयों में वीरों की गाथा से सम्बन्धित कहानियों का वाचन ,पौधा वितरण,राशन की दुकानों पर मेरी माटी मेरा देश अभियान हेतु बैनर पोस्टर के साथ प्रचार-प्रचार,12 अगस्त को नवयुवक मंगलदल,महिला मंगलदल,एन सी सी,नेहरु युवा केन्द्र द्वारा मेरी माटी मेरा देश मिनी मैराथन बैण्ड बाजा बजाना तथा 13 अगस्त को ग्राम पंचायतों में रंगोली प्रतियोगिता, स्वतंत्रता सेनानियों पर एकल अभिनय,प्राथमिक विद्यालयों एवं आमगनबाड़ी केन्द्रों में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था तथा 14 को अमृत सरोवरों पर प्रभातफेरियों का आयोजन तथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान व 75-75 स्वच्छ ग्राहियों का सम्मान और 15 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायतों/नगर पंचायतों में मिट्टी का कलश तैयार करना ,झण्डारोहण,राष्ट्रगान का समूहगायन तथा सेनानियों के परिजनों का सम्मान किया जायेगा। ब्लाकों पर ब्लाक प्रमूख की अध्यक्षता में तथा सभी स्थानों पर यथा उचित प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम किया जायेगा।          झण्डों का क्रय बिक्रय राशन की दुकानों, ग्राम पंचायत भवनों,जनसेवा केन्द्र, तहसील /विकास खण्डों, प्राथमिक विद्यालयों,आंगनबाड़ी केन्द्र, एल पी जी सेन्टर से किया जा सकेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें