गंगा स्नान कर भगवत भजन कर लौट रही महिला की हृदयगति रुकने से निधन : कार्तिक माह में स्नान कर लौट रही महिला का भजन करते हुए हुई मौत
Ajay Mishra
Sun, Oct 26, 2025
संवाददाता। जितेंद्र यादव जीतू
हल्दी (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव निवासी एक वृद्ध महिला का गंगा स्नान कर वापस लौटते समय गंगा घाट पर ही मौत हो गई। परिजन इधर छठ पर्व मनाने की तैयारी कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव निवासी साधु यादव की पत्नी रंजू देवी (65 वर्ष) नित्य की भांति रविवार की सुबह चैन छपरा गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। गंगा स्नान कर वापस लौट रही थी कि अचानक घाट पर ही गिरकर बेहोश हो गई। घाट पर स्नान करने गए लोगों ने देखा और तत्काल उनके परिजनों को फोन कर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उनके पुत्र पिंटू यादव लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। रंजू देवी ने गंगा घाट पर ही हृदय गति रुकने से दम तोड़ दिया था। गंगा घाट पर स्नान करने वाले लोगों ने बताया कि रंजू देवी स्नान कर भगवत भजन करते हुए जा रही थी। ऐसी मौत हम लोगों ने पहली बार देखा है कि भगवत भजन करते हुए कोई गोलोक वासी हो जाय। वे अपने पीछे चार पुत्र एवं दो पुत्रियां छोड़ ग ई हैं। सबसे छोटे पुत्र का शनिवार को पूरे जश्न के साथ बरईछा हुआ था जब कि एक पुत्री अभी अविहाहित है।
विज्ञापन
