BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

बाबा विश्वनाथ की तरह बनेगा भृगु कोरिडोर : कोरिडोर का प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति गठित,मुख्य राजस्व अधिकारी को बनाया गया समिति का अध्यक्ष

Ajay Mishra

Tue, Apr 22, 2025

बलिया। महर्षि भृगु बाबा के कोरिडोर के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को बनाया समिति का अध्यक्ष।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने काशी (वाराणसी) में अवस्थित बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर तथा मिर्जापुर में अवस्थित विंध्यवासिनी कॉरिडोर की तर्ज पर पौराणिक और ऐतिहासिक महर्षि भृगु मंदिर के कॉरिडोर निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए समिति गठित किया है।

उक्त जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने देते हुए बताया कि जनपद बलिया में हजारों वर्षो से अवस्थित पौराणिक, धार्मिक व पवित्र भृगु मन्दिर के जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण, विस्तार आदि करके आधुनिक भृगु कॉरिडोर का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए भूमि का सर्वे, अधिग्रहण, मूल्यांकन, अवधारणा, आर्किटेक्ट प्लान आदि के संबंध में प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी द्वारा समिति का गठन किया गया है।

समिति का अध्यक्ष मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को बनाया गया है। इसके साथ ही भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड लोक निर्माण विभाग, सहायक उप निबंधक स्टाम्प एवं निबंधन एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलिया को समिति का सदस्य बनाया गया है।

समिति द्वारा शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी के समक्ष अग्रिम कार्यवाही करने के लिए प्रस्तुत किया जायेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें