जनपद के सिकन्दरपुर में कल शुक्रवार को निकलने वाले जुलूस के लिए पुलिस : सिकन्दरपुर में निकलने वाले महाबीरी झण्डा जुलूस के लिए किया गया व्यापक पुलिस बल की तैनाती-पुलिस अधीक्षक बलिया
Ajay Mishra
Thu, Jun 26, 2025
बलिया। महाबीरी अखाड़ा जुलूस जो 14 जून से ही निकल रहे हैं और 4 जुलूस निकल चुके हैं। पांचवा और अंतिम जुलूस कल 27 जून को निकलेगा यह काफी बड़ा जुलूस होता है, जिसमें 24 अखाड़े प्रतिभाग करते हैं और जिसमें काफी भीड़ रहती है, इस जुलूस में लोग लंबी-लंबी लाठियां लेकर चलते हैं, इसे सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है, जिसमें जनपद के अलावा बाहर से अधिकारी/कर्मचारीगण लगे हैं, 02 कंपनी पीएसी का व्यवस्था किया गया है। सभी आयोजकों के साथ बातचीत कर लिया गया है, DJ संचालकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय की निर्धारित नियत आवाज निर्धारित है, उसी के अंतर्गत उन्हें बजाने के लिए बताया गया है। किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी, इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही हैं, अगर किसी के द्वारा कोई जातिगत या सामुदायिक सद्भाव बिगड़ने जैसा कोई पोस्ट करता है तो उनके विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस कप्तान ने कहाकि हम लोग जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रहे हैं, जो इंप्लीमेंटेशन आफ लॉ है उसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना तो किसी पुलिसकर्मी और ना ही किसी ऐसे व्यक्ति के द्वारा जो किसी भी खुशी के माहौल को खराब करने का प्रयास करेंगा तो उस व्यक्ति के विरुद्ध भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
