BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

बुढ़वा महादेव मन्दिर में वैदिक मंत्रोत्चार के साथ पूजा : सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भण्डारा में किया प्रसाद ग्रहण

Ajay Mishra

Fri, Aug 29, 2025

संवाददाताः / जितेन्द्र यादव 'जीतू'

बलिया । बैरिया तहसील के ग्राम कोटवा स्थित बुढ़वा मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मंदिर में शंकर जी और कृष्ण भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में पूजा में भाग लिया। प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस बार भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बुढ़वा महादेव नवयुवक मंगल दल के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें संतोष सिंह, विशाल सिंह, मंटू गोंड, पिंटू, ओमप्रकाश ठाकुर, गुप्तेश्वर प्रजापति, पुरूषोतम सिंह, डब्लू तिवारी, बीरबहादुर सिंह, नितेश सिंह, राजेश सिंह, भोला सिंह, गोलू सिंह, लाल सिंह, रजनीश, हरीश, रविन्द्र सिंह, शुभम, शिवम, सुजीत, रवि, सुनील और चुनमुन शामिल रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें