BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

जनपद में आगामी पर्वो को देखते हुए की ग ई शान्ति समिति की बैठक : बकरीद,गंगा दशहरा त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने की पीस कमेटी की बैठक,शान्तिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने

Ajay Mishra

Wed, Jun 4, 2025

बलिया।जिलाधिकारी बलिया एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य रखने हेतु कलेक्ट्रेट बलिया में सभी पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण एवं धर्मगुरूओँ के साथ की गयी पीस कमेटी मीटिंग ।

धार्मिक स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग के दिये निर्देश-

बलिया पुलिस के थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में आमजन व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु दिये गये निर्देश-

शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध की जाएगी शख्त कार्यवाही-

आज दिनांक 04.06.2025 को बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बलिया में ADM बलिया व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर तथा जनपद बलिया के समस्त SDM एवं बलिया के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारीगण व संभ्रान्त नागरिकों व धर्म गुरूओं के साथ आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी बैठक की गयी ।

जिलाधिकारी ने पीस कमेटी मीटिंग में एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। साथ ही समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा।

DM बलिया ने कहा कि सभी जनपदवासी आगामी बकरीद के त्यौहार सहित अन्य त्यौहारों को भी परम्परागत, पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं । जनपद में कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि बकरीद की नमाज सम्मानजनक तरीके से मस्जिद या ईदगाह के अंदर पढी जाएगी, सड़क पर कोई भी नमाज नहीं पढेगा।

उन्होंने जनपद की सभी मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर बेहतर साफ सफाई के इंतजाम के लिए नगरपालिका/ नगर पंचायतों के ईओ को नगरीय क्षेत्रों में और ग्रामीण क्षेत्रो में डीपीआरओ को निर्देशित किया।साथ ही पीने के पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत वितरण खण्ड के सभी एक्सईएन को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर जर्जर खम्भे व केबल एवं लटके तार ना हो। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर नकली खोया, मिठाई, मेवा और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में एस.पी बलिया ओमवीर सिह ने कहा कि गरिमा के अनुरूप और शांतिपूर्ण ढंग व सौहार्द पूर्वक ही सभी त्यौहार मनाये जाए। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने पास के थाने में अवश्य दें, जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिससे जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया । कहा कि यदि क़ानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हुआ तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी बैठक करने के निर्देश दिये हैं, जिसके अनुपालन में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने थानों पर संभ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी बैठक की जा रही है ।

इसके साथ ही आगामी त्यौहारों गंगा दशहरा व बकरीद आदि के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस बल के साथ रुटमार्च/पैदल गस्त किया जा रहा है । पुलिस कप्तान द्वारा पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग करायी जा रही है। पैदल गश्त के दौरान आमजन व धर्मगुरुओं से संवाद कर शांति व सद्भाव बनाए रखने हेतु अपील की जा रही है। साथ ही पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था में खलल डालने वाले शरारती तत्वों को सख्त चेतावनी जारी की गई है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में पैदल गस्त/भ्रमण कर धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त कराया जा रहा है।

बैठक में ADM बलिया, एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर सहित, समस्त SDM, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, पुलिस /प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सभी सदस्यों व धर्मगुरूओं सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें