श्रावण मास की प्रथम सोमवारी पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का जायजा : प्रमुख शिव मन्दिरों व कावंरियों तथा श्रद्धालु के आने-जाने के रास्तों का किया निरीक्षण,देखी व्यवस्था
Ajay Mishra
Sun, Jul 13, 2025
बलिया ।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों यथा बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में श्रावण मास पर्व पर आने वाले कावड़ियों/श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों के सुविधा के दृष्टिगत मंदिर प्रशासन/पुजारियों से वार्ता कर, मंदिरों में श्रद्धालुओं के सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक सुझाव लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । श्रद्धालुओँ को सुविधाजनक आवागमन/दर्शन हेतु रास्तों का भ्रमण कर यातायात सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन के लिए भी निर्देशित किया गया । अधिकारी द्वय द्वारा अवगत कराया गया कि शिवालयों/मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है ।
श्रावण मास के शुभ अवसर पर शहर से गुजरने वाले कावड़ियों व जगह-जगह होने वाले कार्यक्रमों के लिए निर्धारित रुटों का भी निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शहर में आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए कड़ाई से आवश्यक नियमों का पालन हेतु निर्देशित किया गया । यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रुप से चलायमान बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी को भी निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिल अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली योगेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
