पुण्यतिथि पर हुआ गरीबों व असहायों के लिए भण्डारा : कोटेदार संघ बेलहरी के अध्यक्ष अनिल तिवारी की माताजी की पुण्यतिथि मनाई गयी और दी ग ई श्रद्धांजलि
Ajay Mishra
Thu, Sep 18, 2025
संवाददाता/जितेन्द्र यादव (जीतू)
हल्दी (बलिया)। बेलहरी ब्लॉक के कोटेदार संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी की माता जी स्व.देवांती देवी की पुण्यतिथि गुरुवार को पैतृक निवास बहादुरपुर में मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों गरीब,मजलूम एवं दिव्यांग जर्नो को वस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर अनिल तिवारी ने बताया कि मेरी माता जी सादगी की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने हमेशा गरीबों की मदद किया। आज माता जी के पदचिन्हों पर चलकर हमारा परिवार खुशहाल है। इसके पूर्व स्व.देवांती देवी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सुशील कुमार तिवारी,उमेश तिवारी,मुन्ना तिवारी,बब्बन पाण्डेय,शिवजी तिवारी,अनिकेत तिवारी,अजय कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
