आगामी त्योहारों को सकुशल मनाने तथा कानून व शान्ति व्यवस्था : कायम रखने के लिए की ग ई पीस कमेटी,धर्म गुरुओं व सम्भ्रान्त नागरिकों की बैठक
Ajay Mishra
Tue, Jul 1, 2025
बलिया। अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में आज अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी अनिल कुमार झा द्वारा थाना नगरा में क्षेत्र के धर्मगुरू व सम्मानितगण सभी संभ्रान्त नागरिकों/आमजन के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी । मीटिंग के दौरान उपस्थित थाना नगरा क्षेत्र के सभी आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए उन्हे शांति पूर्वक त्यौहार मनाने हेतु अपील की गयी । सभी से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया जा रहा है तथा बाजारों व महत्वपूर्ण स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग कराई जा रही है । यदि किसी भी अराजक तत्वों द्वारा आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था भंग की जाती है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी । मीटिंग में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा कौशल कुमार पाठक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण व थानाक्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू व अन्य सम्भ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
