BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

लोक आस्था के महापर्व सूर्य षष्ठी अस्थलाचलगामी सूर्यके अर्घ्य का आज दिन : सुबह उगते हुए सूर्य के अर्घ्य के साथ सम्पन्न होगा यह महापर्व,पूरी श्रद्धा से महिलाओं ने किया पूजा,पुलिसकी चुस्त व्यवस्था

Ajay Mishra

Mon, Oct 27, 2025

संवाददाता जितेन्द्र यादव (जीतू )

बलिया। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जनपद मुख्यालय के तहसीली स्कूल,भृगु मन्दिर और कोतवाली क्षेत्र के बन्धे के दक्षिण तरफ हर जगह और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। व्रतियों ने नदी, पोखरे और तालाबों के तट पर पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

ग्राम पंचायत करनई बिशुनपुरा सहित कई ग्राम सभा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सजी धजीं, हाथों में पूजा सामग्री लिए सूर्य देव को अर्घ्य देने पहुंचीं। घाटों पर ‘छठ मइया के गीत’ गूंजते रहे और वातावरण भक्ति भाव से भर गया। पूजा स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित स्थानीय पुलिस मौजूद रही। सभी स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के माहौल में सम्पन्न हुआ।

सुबह सूर्योदय के साथ उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के पश्चात यह व्रत सम्पन्न होगा और प्रसाद ग्रहण होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें