BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

तहसील रसड़ा में डी एम,एस पी की अध्यक्षता में हुआ समाधान दिवस : तहसील दिवस में 119 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 12 का हुआ मौके पर निस्तारण

Ajay Mishra

Sat, Feb 21, 2026

बलिया। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को तहसील रसड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 119 आवेदन पत्र आए जिसमें 12 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिकायतकर्ता राजेंद्र ग्राम खानवर नवादा ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि मेरे भाई ने जमीन कब्जा किया है और हमारा हिस्सा नहीं दे रहा है इस पर जिलाधिकारी ने लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लेखपाल/कानूनगो को निलंबित करने का निर्देश दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, नाली निर्माण, अवैध कब्जा, वरासत, भूमि विवाद तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। कई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने राजस्व विभाग की टीम को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, वरासत और अवैध कब्जे से जुड़े मामलों में तत्काल मौके पर पहुंचकर पैमाइश कराई जाए और निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि राजस्व टीम के साथ समन्वय स्थापित कर विवादित मामलों में शांति व्यवस्था बनाए रखें तथा आवश्यक होने पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करने को कहा गया। डीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगली समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों की स्थिति की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को एक ही मंच पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में न्याय दिलाना है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत करें, ताकि उनका विधिवत समाधान कराया जा सके। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें