आपरेशन मुस्कान के तहत गड़वार पुलिस द्वारा गुमहुए लड़केको बरामद कियागया : डिजिटल वालंटियर ग्रुप व सोशल मीडिया के सार्थक प्रयास से 15 वर्षीय बालक की हुई बरामदगी
Ajay Mishra
Sun, Jun 21, 2026
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया संजय वर्मा व क्षेत्राधिकारी नगर बलिया सतीश कुमार शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा को सकुशल बरामद करने के अभियान में थाना गड़वार पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.06.2026 को वादी श्री मुन्ना कुमार S/O द्वारिका राम ग्रा0 दिघेड़ा थाना-मनियर जिला बलिया द्वारा अपने 15 वर्ष के पुत्र के गुम हो जाने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र थाना गड़वार जनपद बलिया पर दिया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0स0 168/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया तथा बरामदगी / तलाश हेतु टीम बनाकर तलाश किया जाने लगा ।
उक्त गुमशुदा को शीघ्र अतिशीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष गड़वार द्वारा जनपद के मीडिया सेल से समन्वय स्थापित कर गुमशुदा की फोटो/विवरण उपलब्ध कराया गया । मीडिया सेल बलिया द्वारा उक्त गुमशुदा की फोटो/विवरण व आमजन को सूचना देने की अपील के साथ टेम्प्लेट तैयार कर जनपद के समस्त थानों पर बने डिजिटल वालंटियर ग्रुप में भेजा गया एवं जनपदीय सोशल मीडिया के सभी प्लैटफार्म (X, Instagram, Facebook, WhatsApp Channel) आदि पर पोस्ट करते हुए प्रचार प्रसार किया गया । जिसके फल स्वरूप आज दिनांक 21.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पीड़ित/गुमशुदा को सकुशल अन्दर 24 घण्टे में बरामद कर लिया गया है । परिजनों को सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । परिजनों द्वारा बलिया पुलिस का आभार व्यक्त किया गया ।
डिजिटल वालंटियर ग्रुप की भूमिका- जनपद के समस्त थानों पर डिजिटल वालंटियर ग्रुप बनाया गया है जिसमें थाना क्षेत्र के सभी गांवों के संभ्रान्त नागरिकों का मो0नं0 उस ग्रुप में जोड़ा गया है जिससे किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को आमजन तक पहुंचानी होती है अथवा आमजन से किसी प्रकार का सहयोग जैसे- किसी घटना के बारे में जानकारी, किसी अज्ञात व्यक्ति, गुमशुदा व्यक्ति, अज्ञात शव, एक्सीडेन्ट मे घायल की पहचान आदि अनेक कार्यों में ग्रुप के माध्यम से मदद ली जाती है । यह ग्रुप बहुत ही उपयोगी है । अतः सभी आमजन से अपील है कि वे भी बलिया पुलिस के डिजिटल वालंटियर ग्रुप में जुड़ कर सहयोग करने की कृपा करें । ग्रुप में जुड़ने हेतु कृपया अपने थाना प्रभारी से मिलकर अथवा अपने क्षेत्र के उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी अथवा आरक्षी किसी से भी वार्ता कर आप ग्रुप में जुड़ सकते हैं । प्रत्येक थाना प्रभारी को डिजिटल वालंटियर ग्रुप का एडमिन बनाया गया है ।
पंजीकृत अभियोग-
1. 1.मु0अ0स0 168/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस थाना गड़वार जनपद बलिया
बरामदगी-
1. गुमशुदा युवक उम्र 15 वर्ष (सकुशल बरामद)
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष हितेश कुमार थाना गड़वार जनपद बलिया मय फोर्स
2. उ0नि0 अनिल कुमार यादव मय हमराह थाना गड़वार बलिया मय फोर्स।
विज्ञापन
