थाना मनियर पुलिस ने हत्या के 3 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया : 3 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त दाव बरामद
थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा हत्या से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दांव बरामद।
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र एवं थानाध्यक्ष मनियर के कुशल नेतृत्व में मनियर पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना मनियर पर वादिनी द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि पारिवारिक पुरानी रंजिश को लेकर मेरे पति चन्दन सिंह को मेरे पति के भाई अपने साथियों के साथ मिलकर गले पर प्रहार कर हत्या कर दिया है, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 231/25 धारा 103(1)/3(5) बीएऩएस बनाम 1. सन्तोष सिंह उर्फ सरल सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह 2. बहारन सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह 3. हलचल सिंह उर्फ कमलेश सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी गण बडसरी जागीर थाना मनियर जिला बलिया विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमें लगा दी गई थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 20 नवम्बर को थाना मनियर पुलिस टीम के थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक मय हमराह देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति में वांछित मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सन्तोष सिंह उर्फ सरल सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह निवासी बडसरी जागीर थाना मनियर जिला बलिया उपरोक्त को लोहटा चट्टी के आगे बगीचे के पास से समय 01.20 बजे हिरासत पुलिस लिया गया अभियुक्तगण 2.बहारन सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह 3. हलचल सिंह उर्फ कमलेश सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासीगण बडसरी जागीर थाना मनियर जिला बलिया* को चांदूपाकड मन्दिर के पास से समय 06.17 पर हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त सन्तोष सिंह उर्फ सरल सिंह के निशान देही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का दांव (धारदार हथियार) की बरामदगी करायी गयी । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी की गयी है। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
सम्बन्धित अभियोग-
1.मु0अ0सं0 231/25 धारा 103(1)/3(5) बीएऩएस व 4/25 आय़ुध अधिनियम थाना मनियर जनपद बलिया ।
बरामदगी
1. 01 अदद लोहे का दांव (हत्या में प्रयुक्त हथियार)
आपराधिक इतिहास-
1.सन्तोष सिंह उर्फ सरल सिंह पुत्र स्व0 सुरेन्द्र सिंह (H.S. 65A)
1. मु0अ0सं0 25/2002 धारा 452/504/323/506 भादवि थाना मनियर बलिया
2. मु0अ0सं0 13/2004 धारा 376/511भादवि व 3(2)(5) एस.सी.एस.टी. एक्ट थाना मनियर बलिया
3. मु0अ0सं0 127/2012 धारा 279/304ए भादवि थाना मनियर बलिया
4. मु0अ0सं0 62/2016 धारा 352/506 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम थाना मनियर बलिया
5. मु0अ0सं0 105/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना मनियर बलिया
6. मु0अ0सं0 07/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना खेजुरी बलिया
7. मु0अ0स0 09/2020 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना खेजुरी
8. मु0अ0सं0 67/2022 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना मनियर बलिया
9. मु0अ0सं0 231/25 धारा 103(1)/3(5) बीएनएस थाना मनियर जिला बलिया
10. एनसीआर 13/2013 धारा 323/504/506 भादवि थाना मनियर जिला बलिया
11. एनसीआर 45/2014 धारा 323/504/506 भादवि थाना मनियर जिला बलिया
2. बहारन सिंह उर्फ उदय प्रताप सिंह पुत्र जगरनाथ सिंह का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0स0 26/2008 धारा 376 भादवि व 3(1)(12) Sc/ST Act.थाना मनियर बलिया
2. मु0अ0सं0 231/25 धारा 103(1)/3(5) बीएऩएस थाना मनियर बलिया
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1 थानाध्यक्ष श्री कौशल कुमार पाठक थाना मनियर बलिया।
2 उ0नि0 अंकित यादव थाना मनियर बलिया ।
3 हे0का0 उधम सिंह थाना मनियर बलिया।
4 हे0का0 रितेश सिंह थाना मनियर बलिया ।
5 हे0का0 सत्येन्द्र कुमार थाना मनियर बलिया।
विज्ञापन
