हल्दी थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान : बड़ी संख्या में वाहनों की की ग ई चेकिंग और किया गया चालान और वसूला गया चालान शुल्क
Ajay Mishra
Sat, Jul 19, 2025
हल्दी पुलिस ने चलाया बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान
संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू )
हल्दी (बलिया)। लगातार हो रहे यातायात नियमों की अनदेखी के चलते शनिवार की शाम थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह और उप निरीक्षक रवि कुमार वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में अपने दल बल के साथ पिंडारी ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की गहन चेकिंग हुई। इस दौरान ओवरलोडिंग और सीट बेल्ट न लगाने के दोषी पाये गये व्यक्तयों के साथ ही दोपहिया वाहनों के कागजात और एक ही बाइक पर ओवर लोडिंग व हेलमेट न लगाने के दोषी पाये वाहन चालकों व वाहन स्वामी का किया गया चालान, शुल्क वसूला गया साथ ही हिदायत दी गई कि बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट के बिना सड़क मार्ग पर वाहन न चलाये। बताते चले कि विगत दो माह में बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाये चलने वाले लोगों का एक्सीडेंट बढ़ गया है और आये दिन दो पहिया वाहनों से चलने वाले लोग काल कवलित हो रहे है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बिना हेलमेट के न चले। गाड़ी का कागजात जरूर रखे। नाबालिग को वाहन न दें।
विज्ञापन
