विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण : विकास भवन में स्थित विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा किया गया जिसमें 21 अनुपस्थित मिले
Ajay Mishra
Tue, Jan 6, 2026
बलिया। जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश के क्रम में विकास भवन में स्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विकास भवन के विभागों का आकस्मिक निरीक्षण मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन द्वारा किया गया जिसमें विकास भवन के विभिन्न विभागों के 21 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। 5 आकस्मिक अवकाश पर पाए गए तथा 9 कर्मचारी विलंब से कार्यालय आए।
विज्ञापन
